उत्तर प्रदेश

साहब पति रात में मोबाइल में दिखाता है अश्लील फिल्म

आगरा। शादी के बाद पति की गलत आदत ने पत्नी को परेशान कर दिया। वह पत्नी को मोबाइल में अश्लील फिल्में दिखाता था। पत्नी के कई बार समझाने के बाद भी पति अपनी हरकत से बाज नहीं आया। उसने पत्नी पर फिल्म देखने के दबााव बनाता। इससे नाराज होकर पत्नी शादी के दो महीने बाद मायके चली गई। पति द्वारा उत्पीड़न करने की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने पति-पत्नी में सुलह कराने को मामला काउंसलिंग में भेजा।

रविवार को पति-पत्नी दोनों कांउसलिंग में पहुंचे थे। पत्नी ने बताया उनकी शादी को तीन महीने ही हुए है। पति शादी के बाद से रोज उसे अपने मोबाइल में अश्लील फिल्म दिखाता है। उसने पहले तो पति को समझाने का प्रयास किया। मगर, पति की हरकत बंद नहीं हुई। वह पहले से ज्यादा परेशान करने लगा। अश्लील फिल्म देखने का जबरन दबाव बनाने लगा। उसने विरोध किया तो पति ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न आरंभ कर दिया। दो महीने तक पति को हर तरीके से समझाकर देख लिया। आखिर में वह पति को सबक सिखाने के लिए मायके चली आई। वहीं, पति का कहना था कि पत्नी उसे पसंद नहीं करती। इसलिए वह रहना नहीं चाहती। जबकि पत्नी का कहना था कि पति शिकायत करने पर इस्री तरह के आरोप लगाता है।काउंसलर के काफी समझाने के बाद नहीं बनी। पत्ली ने काउंसलर से कह दिया कि वह पति को सुधारने के काफी प्रयास कर चुकी है। अब उसे माफ करना नहीं चाहती। पति को सबक सिखाना वाहती है। पत्नी की शिकायत पर काउंसलर ने ममाले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button