देहरादून
खबर का असर: ठेकेदार ने गड्ढे भरने का काम किया शुरू

देहरादून। जन केसरी ने खबर को प्रकाशित किया तो कैंट के अधिकारियों और ठेकेदार को कैंट थाने के सामने गड्ढा दिखाई दिया। आज सुबह नौ बजे के करीब जनता की इस समस्या को प्रमुखता के साथ जन केसरी ने प्रकाशित किया। जिसके कुछ घंटों बाद ही यहां काम शुरू हो गया है।

ठेकेदार द्वारा गड्ढे को टाइल्स से भरने का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रिया कैंट बोर्ड के अधिकारियों को जिनकी इस भ्रष्टाचार पर नजर पड़ी। हालांकि गड्ढे को नियमानुसार तारकोल से ही भरनी चाहिए। लेकिन टाइल्स से जैसे तैसे काम चलाने भर के लिए इसको भरा जा रहा है। ये कितना टिकाउ है ये आने वाला समय बताएगा।