मनोरंजन

जॉन अब्राहम की ‘अटैक’ भी हुई बेदम

नई दिल्ली। RRR Box Office Collection Day 8: राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर आरआरआर अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। एसएस राजामौली की इस फिल्म ने हिन्दी बेल्ट में भी अपनी बादशाहत कायम रखी है। शुक्रवार को रिलीज हुई जॉन अब्राहम की अटैक से उम्मीद थी कि इसकी और आरआरआर की जबरदस्त टक्कर होगी, पर ऐसा हो न सका। ‘अटैक’ के लिए आरआरआर ने कोई रास्ता ही नहीं छोड़ा और लक्ष्य राज आनंद की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पानी भरती नजर आई।

8वें दिन इतनी की कमाई

बॉक्स ऑफिस विजेता के रूप में लेबल किए जाने के बाद, आरआरआर मजबूती से डटी हुई है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर के हिन्दी वर्जन ने अपने 8 वें दिन 11-12 करोड़ की कमाई की है। हाल के कलेक्शन के साथ, आरआरआर (हिन्दी) की कुल कमाई अब 143.59-144.59 करोड़ हो गई है।

इन फिल्मों को पछाड़ा

RRR (हिंदी) ने केवल 7 दिनों में 132.59 करोड़ का कलेक्शन किया और ताजे आंकड़ों के साथ, फिल्म 150 करोड़ के करीब पहुंच रही है। अपने पहले हफ्ते के कलेक्शन के साथ, आरआरआर ने सूर्यवंशी, द कश्मीर फाइल्स, 83, और गंगूबाई काठियावाड़ी को पछाड़ दिया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर क्रमशः 120.66 करोड़, 97.30 करोड़, 71.87 करोड़ और 68.93 की कमाई की थी।

अटैक भी रही बेअसर

आरआरआर से वीकेंड के दिन और ज्यादा कमाई की उम्मीद की जा रही है। क्योंकि इसे टक्कर देने के लिए रिलीज हुई जॉन अब्राहम की अटैक बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित हो रही है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि फिल्म को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, इसका प्रदर्शन देखने के लिए हमें वीकेंड तक का इंतजार करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button