रूस ने यूक्रेन पर रातभर किए जोरदार हमले

एजेंसियां: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज 17वां दिन है। 17 दिन के बाद भी रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर के दहेगाम में रोड शो किया। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) पहुंचे। यहां पीएम राष्ट्रीय ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) की इमारत का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। साथ ही सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में चार अलग-अलग जगहों पर आतंकरोधी अभियान चलाकर एक पाकिस्तानी समेत चार आतंकियों को मार गिराया है, जबकि एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए आतंकवादियों में दो जैश-ए-मोहम्मद, जबकि दो लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से संबंधित थे। उधर दिल्ली के गोकुलपुरी लाके में कल रात झुग्गियों में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है, दमकल विभाग ने सात शव बरामद किए हैं। इसी बीच, दक्षिण कोरिया में COVID-19 के रिकार्ड 383,665 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी है।