उत्तराखण्डक्राइम

नशे का सौदागर आईटीबीपी का जवान गिरफ्तार

नई दिल्ली। जन केसरी
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल का एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर को पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि आरोपी नशे का सौदागर है। इसके पास से 337 ग्राम चरस बरामद हुए हैं। मंगलवार को पुलिस इसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजेगी। कुछ दिन पहले भी प्रेमनगर थाना पुलिस ने आर्मी के दो जवानों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर देहरादून पुलिस शहर में नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में बसंत विहार थाना पुलिस सोमवार को चेकिंग के दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 337 ग्राम चरस मिले। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि राम सिंह पुत्र मेहर चंद मूल निवासी राजस्थान हाल पता इंद्रानगर है। वर्ष 2001 में आईटीबीपी से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुआ। इसके बाद इसने परचून की दुकान खोली। इसके आड़ में राम सिंह नशे बेचने का काम करता था। पुलिस टीम में इंद्रानगर पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील पंवार, कांस्टेबल नरेंद्र, डब्बल सिंह, राजीव कुमार, धर्मा कुमार शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button