क्राइम

12 साल के लड़के से 4 लोगों ने रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड

नई दिल्ली।  दिल्ली में 12 साल के एक लड़के के साथ रेप करने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में 4 लोगों पर हैवानियत का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि रेप के बाद 12 साल के लड़के को बेहद ही बुरी तरीके से पीटा भी गया है। आरोपी लड़के को मरने के लिए छोड़कर वहां से चेल गये थे। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर इस पूरे मामले की जानकारी दी है। स्वाति मालिवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह से रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। हमारी टीम ने मामले में FIR दर्ज करवाई। 1 आरोपी गिरफ़्तार, 3 अब भी फ़रार, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ।’

कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि रेप के बाद लड़के के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया गया। घटना 18 सितंबर की बताई जा रही है। लड़के ने अपने घरवालों को इस बात की जानकारी दी है। जिसके बाद परिजनों ने दिल्ली पुलिस को इस घटना के बारे में बताया। लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसी घटना पर संज्ञान लेते हुए दिल्‍ली महिला आयोग (DCW) ने दिल्‍ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पुलिस से इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर (FIR) की कॉपी, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जानकारी, अगर नहीं गिरफ्तार हुए हैं तो इसके पीछे का कारण और इस पूरे मामले पर लिए गए एक्‍शन की पूरी रिपोर्ट 28 सितंबर तक देने के लिए कहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button