क्राइमराष्ट्रीय

भगदड़ मचने से 22 की मौत, मुंबई रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा

मुंबई। जन केसरी मुंबई के परेल रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर अचानक से भगदड़ मच गया। भगदड़ मचने से दर्जनों लोग घायल हो गए जबकि अभीतक 22 लोगों की मौच हो चुकी है। 20 से ज्यादा लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ब्रिज की रेलिंग टूटने व शॉर्ट सर्किट की अफवाह से हुआ।

बता दें कि पिछले कई दिनों से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी बारिश का क्रम जारी था ऐसे में शॉर्ट सर्किट की अफवाह फैलने से भगदड मच गयी। भगदड मचने से लोगों का दम घुटने लगा और कई महिलाएं बेहोश होकर गिर पडी। फुट ओवर ब्रिज भी खस्ताहाल बताया जा रहा है। रामनवमी का दिन हाेने की वजह से अधिकतर महिलाओं ने पारंपरिक परिधान साडी पहनी हुई थी और भगदड मचने के कारण वह वहां से निकल नही पायी और भगदड का शिकार हो बेहोश हो गिर पडी। राहत बचाव दल की टीम दोपहर बाद तक लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम करती है। वहीं दूसरी ओर रेलवे प्रशासन यह जांच करने में जुट गया है कि भगदड़ की मुख्य वजह क्या रही है। इसकी जांच शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button