दिवाली पूजन की ये है सबसे आसान विधि

देहरादून। जन केसरी
दीपावली का त्योहार आज 4 नवंबर, गुरुवार को मनाया जा रहा है। दिवाली के दिन शाम को माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। जानिए दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन कैसे करें और किन बातों का रखें ध्यान-
1. सबसे पहले ईशान कोण या उत्तर दिशा में सफाई के बाद स्वास्तिक बनाएं। अब यहां एक कटोरी चावल रखें। लकड़ी के पाट पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर रखें। ध्यान रहे कि माता लक्ष्मी की तस्वीर में गणेश जी और कुबेर जी की भी तस्वीर रहे।
2. सभी मूर्तियों या तस्वीरों पर जल छिड़ककर पवित्र करें।
3. अब कुश के आसन पर बैठकर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी को वस्त्र, आभूषण, गंध, पुष्प, धूप, दीप, अक्षत और अंत में दक्षिणा चढ़ाएं।
4. माता लक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं के मस्तक पर हल्दी, रोली और चावल लगाएं।
5. पूजा करने के बाद भोग या प्रसाद चढ़ाएं।
6. अंत में खड़े होकर देवी-देवताओं की आरती उतारें। आरती करने के बाद उस पर जल फेर दें।
8. पूजा के बाद घर के आंगन और मेनगेट में दीये जलाएं। एक दीपक यम के नाम का भी जलाना चाहिए।
9. पूजा और आरती के बाद ही किसी से मिलने जाएं।
10. घर में कोई विशेष पूजन कर रहे हैं तो स्वस्तिक, कलश, नवग्रह देवता, पंच लोकपाल, षोडश मातृका, सप्त मातृका का भी पूजन किया जाता है।