उत्तराखण्ड

घर में घुसा शावक

हरिद्वार: पथरी क्षेत्र में एक मकान में तेंदुए का शावक घुस गया। जब ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागकर खेत में जला गया। कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार सुबर करीब साढ़े ग्यारह बजे पथरी क्षेत्र के जंगल से भटककर तेंदुए की ढाई वर्षीय मादा शावक महावीर सिंह के घर में घुस गई। जैसे ही महावीर ने शावक को देखा तो उसके होश उड़ गए।

उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने रस्सी के जाल से शावक को पकड़ना चाहा, लेकिन वह महावीर के घर के पास ही गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने शावक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला।

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वनकर्मियों को दी। वनकर्मियों ने खेत में पहुंचकर शावक की खोजबीन की तो उसका शव खेत के बीच में ही पड़ा मिला।

वनकर्मियों ने शावक शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार रेंज कार्यालय ले गए। हरिद्वार रेंजर महेश प्रसाद सेमवाल ने बताया कि शावक की उम्र करीब ढाई वर्ष है और वह मादा है। शावक पहले से ही काफी घायल था और उसके घाव में भी कीड़े पड़े हुए थे। इसके चलते ही उसकी मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button