उत्तराखण्डदेश-विदेशदेहरादून
देश के समस्त कैंट बोर्डों में आखिर कब तक चलेगा इस तरह का नोटिफिकेशन

देहरादून। देश के 56 कैंट बोर्ड में चुनाव एक बार फिर से टाल गए हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर छावनी परिषदों में कामकाज देख रहे वैरी बोर्ड का कार्यकाल फिर से बढ़ा दिया गया है। फिलहाल बोर्ड अध्यक्ष कमांडेंट, मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) और नागरिकों की ओर से नामित सदस्य ही छावनी क्षेत्र में नागरिक कार्यों का प्रबंधन देखेंगे। ऐसे में कैट बोर्ड चुनाव की तैयारी में जुटे फिर से उम्मीदवारों को झटका लगा है। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर नोटिफिकेशन का खेल और कितने सालों तक चलेगा। कैट बोर्ड के उम्मीदवार और पूर्व मेंबर भी पिछले कुछ सालों से चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। चुनाव कराने की कोई मांग नहीं कर रहा है। जिस कारण रक्षा मंत्रालय भी सिर्फ नोटिफिकेशन पर नोटिफिकेशन जारी कर अपना काम चला रहा है।




