उत्तराखण्डसामाजिक

किसानों के हक की लड़ाई को लेकर मैदान में उतरी भाकियू (यूके)

जन केसरी, रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (उत्तराखंड) की एक बैठक रविवार को ग्राम भारापूर भोरी में आयोजित की गई। हाल ही में पूर्व में भारतीय किसान यूनियन (रोड) से जुड़े रहे पदाधिकारियों द्वारा अलग होकर गठित इस नए संगठन की यह पहली आधिकारिक बैठक रही, जिसमें संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोडा ने की। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक को संबोधित करते हुए सचिन टोडा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों के हक की मजबूती से लड़ाई लड़ना है। उन्होंने कहा कि किसान आज फसलों का उचित मूल्य न मिलने, कृषि लागत में बढ़ोतरी और सिंचाई जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। इन मुद्दों को लेकर भाकियू (यूके) आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि उनकी आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक इकबाल प्रधान, कामील प्रधान, इन्द्र रोड, पवन रोड, इरफान प्रधान, शौकत प्रधान, परवेज प्रधान, अजय प्रधान, मुबारिक अली, शेर अली, खुर्शीद अली, ललित प्रधान, विजेंद्र शर्मा, अर्जुन सैनी, साजिद, रवि और मनोज पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button