बिहार

सुहागरात के दो दिन बाद ही भाग गई दुल्हन, खुला राज तो पति भी चौंका

नोएडा। फर्जी तरीके से शादी कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पिछले दो साल से आरोपियों को तलाश कर रही थी। आरोपियों ने इस तरह की कितनी वारदात को अंजाम दिया है, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है।

आरोपियों की पहचान सोविंद्र निवासी माधोगढ़ व सतीश निवासी करैठा बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों ने जालसाजी रचकर घंघौला निवासी कंवर सिंह के पुत्र की शादी कराने के एवज में ढाई लाख रुपये लिए थे। शादी के दौरान एक जालसाज ने दुल्हन के पिता व एक ने बिचौलिये की भूमिका अदा की थी।

लड़का पक्ष से पैसे मिलने के बाद धूमधाम से शादी के रीति रिवाजों को भी पूरा किया गया। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन घर में रखे सारे गहने लेकर फरार हो गई थी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई तक कर चुकी है।

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस अब गिरोह में शामिल युवती तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि फर्जी तरीके से शादी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जालसाजी में शामिल दुल्हन की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने इस तरह की कितनी वारदात को अंजाम दिया, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button