क्राइम

दर्दनाक हादसा: बहन को छोड़ने गए भाई समेत पांच बच्चों की मौत

देहरादून। जन केसरी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। शादी निपटने के बाद सरसू में नहाने गए दुल्हन के भाई सहित पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई। एक दिन पूर्व सेराघाट के रामपुर से एक बारात गणाईगंगोली के धौलियाइजर कूना गांव गई थी। बारात लौटने पर परंपरा के तहत दुल्हन के भाई, चचेरा भाई सहित तीन अन्य युवक दुल्हन को छोड़ने के लिए उसकी ससुराल रामपुर गए थे।
बुधवार सुबह रवींद्र कुमार 15 वर्ष पुत्र गोकुल राम, साहिल कुमार 15 वर्ष पुत्र पूरन राम, मोहित कुमार 17 वर्ष पुत्र अशोक कुमार, राजेश कुमार 16 वर्ष पुत्र खीम राम, पीयूष कुमार 15 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार निवासी धौलियाइजर गांव कूना गणाई गंगोली रामपुर से लगभग आधा किमी दूर बहने वाली सरयू नदी में नहाने चले गए।
पांचों किशोर नदी में बने ताल में नहाने लगे और अधिक गहराई के कारण वे डूबने लगे। जहां किशोर नहा रहे थे वह स्थल दूर होने से लोगों की नजर में भी नहीं रहता है। इस दौरान कुछ लोगों ने किशोरों को डूबते हुए देखा। जब तक बचाने वाले पहुंचते उससे पूर्व ही किशोर नदी में डूब गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सेराघाट पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिल कर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। शवों को नदी से बरामद कर लिया है। मृतकों में एक किशोर दुल्हन का सगा भाई और एक सगा चचेरा भाई बताया जा रहा है। तीन किशोर गांव के भी दुल्हन के भाई लगते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button