राष्ट्रीय

महाराष्ट्र पहुंचे अमित शाह, उद्धव ठाकरे से मिलेंगे

मुंबई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी तीन दिवसीय मुंबई यात्रा शुरू की। इस दौरान वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मिलेंगे। ठाकरे के साथ शाह की बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि शिवसेना ने राष्ट्रपति चुनाव में ‘स्वतंत्र रूख’ अपनाने की धमकी दी है। साथ ही किसानों की ऋण माफी और महाराष्ट्र में समयपूर्व चुनाव की आशंकाओं ने भी इस भेंट को महत्वपूर्ण बना दिया है। विभिन्न राज्यों की यात्राओं के अपने कार्यक्रम के तहत शाह सुबह शाह मुंबई पहुंचे।

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख रावसाहेब दानवे और मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने मुंबई हवाईअड्डे पर शाह का स्वागत किया। हवाईअड्डे से निकलने के बाद शाह ने बाहर मौजूद विभिन्न भाजपा नेताओं से भेंट की। वहां से शाह शिवाजी पार्क के लिए रवाना हुए जहां वह छत्रपति शिवाजी, डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर, वीर सावरकर और बालठाकरे को श्रद्धांजलि देंगे। आज दिन में भाजपा अध्यक्ष पार्टी के सांसदों, विधायकों, राज्य के पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला और मंडल अध्यक्षों तथा दक्षिण मुंबई के अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों से मिलेंगे। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के ‘आवास वर्षा’ में राज्य सरकार के मंत्रियों से भेंट करेंगे। शाह शनिवार को दादर स्थित मुंबई भाजपा के मुख्यालय ‘वसंत स्मृति’ में कोर समिति के सदस्यों से मिलेंगे। यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन शाह शिवसेना प्रमुख ठाकरे से उनके आवास ‘मातोश्री’ में मिलेंगे। शाह रविवार को ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती को लेकर सहयाद्री अतिथिगृह में एक बैठक में शामिल होंगे। वह जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लागू विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा भी करेंगे। संभावना है कि वह यात्रा के दौरान मुंबई के कुछ बुद्धिजीवियों से भी मिलेंगे।देश के विभिन्न राज्यों की विस्तृत् यात्रा कार्यक्रम के तहत शाह अभी तक 10 राज्यों की यात्रा कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button