उत्तराखण्ड

करोड़ों की संपत्ति पर निगम ने चस्पा किया नोटिस

रुड़की। नगर निगम रुड़की ने अपनी करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा लेने के लिए शनिवार को नोटिस चस्पा किया। चस्पा नोटिस के अनुसार अगर इस संपत्ति पर कब्जाधारी का कोई भी सामान है तो उसे तीन दिन के भीतर खाली करना होगा। इसके बाद निगम इस प्रोपर्टी को अपने कब्जा में ले लेगा। निवर्तमान मेयर गौरव गोयल के प्रयास से करोड़ों की इस संपत्ति को कब्जाधारक से मुक्त कराया जा रहा है।
मुख्य नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि शहरी विकास निदेशालय से एक पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें नगर निगम रुड़की अंतर्गत सुबोध कुमार निवासी मथुरा भवन राजपुताना पश्चिमी की लीज निरस्त करने और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने बताया निगम की 1200-1200 वर्गफीट की दो भूखंडों को सालों पहले लीज पर दी गई थी। लीज समाप्त के बाद निगम पुन: अपनी प्रोपर्टी को अपने कब्जे में लेने की कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को नोटिस चस्पा कर दिया गया है। तीन दिन के भीतर निगम की संपत्ति से सामान खाली करने को कहा गया है। इसके बाद निगम इस प्रोपर्टी को अपने कब्जे में ले लेगा। इधर, नोटिस चस्पा किए जाने के बाद निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू की है। जिसका ये जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी इस तरह के कई मामलों का खुलासा करेंगे। जिसमें नेताओं से लेकर अधिकारियों तक की मिलीभगत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button