उत्तराखण्डक्राइम

बड़ी खबर: खनन माफिया ने कैंट पुलिस को ट्रैक्टर से कुचला, हालत गंभीर

पुलिसकर्मी सिनर्जी अस्पताल में भर्ती, ट्रैक्टर जब्त

Listen to this article

एक्सक्लूसीव
देहरादून, जन केसरी।
गढ़ी कैंट छेत्र जैतनवाला ग्रीन लान स्कूल के पास रविवार तड़के खनन माफिया के गुर्गे ने एक सिपाही मनोज पर ट्रैक्टकर चढ़ा दी। जिससे सिपाही पुरी तरह घायल हो गया। पैर में कई जगह फैक्चर के अलावा सिर में चोट है। इधर, इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाडी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने में जब्त करने के साथ ही आरोपी चालक की तलाश शुरु कर दी है। घायल सिपाही का सिनर्जी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार तड़के चार बजे के करीब सिपाही मनोज अपने एक अन्य साथी के साथ एक कार से छेत्र में गस्त को निकले थे। ग्रीन लान के पास खनन से सम्बन्धित एक ट्रैक्टर को रोका तो चालक ने उसपर गाडी चढ़ा दी। जिसके चलते मनोज पुरी तरह घायल हो गए। इसकी सूचना कैंट थाने को तत्काल मिली। जिसके बाद अन्य फोर्स मौके पर पहुंची और घायल को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही का पैर पुरी तरह से फैक्चर हो गया है। इसके अलावा सिर में चोट है। एक्सरे के साथ ही सिटी स्कैन और एमआरआई की प्रक्रिया की जा रही है। इस घटना के बाद से कैंट थाने के पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। खनन माफियों ने भी नदी में अवैध खनन पर फिलहाल काम रोक दिया है। सूत्र ने बताया की पुलिस की मिलीभगत से हल्दूवाला, मसंदावाला, जैतनवाला, बाजावाला, जामुनवाला नदी में लम्बे समय से अवैध खनन का काम चल रहा है। पुलिस मिलीभगत से ही रोजाना इन नदियों से दर्जनों गाड़ियों को शहर की ओर पास किया जाता है। छेत्रवासी भी खनन माफियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा की नदियों में रात से लेकर तड़के चार पांच बजे तक खनन किया जाता है। पुलिस आती जरूर है लेकिन कार्रवाई नहीं करती है। जिसके चलते इनके हौंसले और बुलंद हो गए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button