बिहार

सेना में भर्ती होने का सुनहारा मौका, यहां है सेना भर्ती

देहरादून। जन केसरी।
अगर आप सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में सोमवार से सेना भर्ती मेला का आयोजन होने जा रहा है। इस भर्ती में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ., उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के युवाओं को मौका मिलेगा।
108 इन्फ्रेंट्री बटालियन (टीए) महार रेजीमेंट के मेजर विकास कुमार सिंह ने बताया कि सेना भर्ती में सात राज्यों के युवा हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन उत्तराखंड के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, छतीसगढ़ व झारखंड राज्यों के युवाओं को 1600 मीटर दौड़ लगानी होगी। सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक भर्ती रैली कार्यक्रम चलेगा। सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को राज्य व आयु ग्रुप के अनुसार दौड़ाया जाएगा। इसके बाद निर्धारित अवधि में दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे दौर की परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा।
इन पदों के लिए होगी भर्ती
भर्ती रैली 21 जनरल ड्यूटी और छह ट्रेड्समैन के खाली पदों के लिए होगी। ट्रेड्समैन में दो कुक, दो हेयर ड्रेसर, एक वाशरमैन और एक उपकरण रिपेयर के पद शामिल है।
यह दस्तावेज जरूरी
अगर आप भर्ती रैली में आ रहे हैं तो इन कागजातों को अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। हाई स्कूल, इंटर की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मुल निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज 20 फोटो, यदि सैनिक पृष्ठभूमि से हैं तो रिलेशनशिप प्रमाण पत्र, स्पोर्ट्स से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button