उत्तराखण्ड

पति ने बोला तलाक, पत्नी ने डंडे बरसाकर तोड़ दिया हाथ

हरिद्वार: देश में तीन तलाक पर छिड़ी बहस के बीच हरिद्वार में पत्नी ने पति को सबक सिखाने के लिए उसकी जमकर पिटाई कर डाली। इससे उसका हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। मामला कोतवाली पहुंचा तो वहां भी दोनों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों को फटकार लगाकर मामला शांत कराया और दोनों को चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया।

घटना ज्वालापुर क्षेत्र में एक बस्ती है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर गुस्से में पति ने एक बार तलाक कहा ही था कि पत्नी उस पर डंडा लेकर टूट पड़ी। इस बीच आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया।

इस पर पति कोतवाली पहुंचा और पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पर अड़ गया। पुलिस ने पत्नी को भी कोतवाली बुलाया। यहां एक बार फिर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ और नौबत मारपीट तक जा पहुंची।

पति ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी पत्नी रोज किसी न किसी बात पर झगड़ा करने लगती है। खैर, पुलिस ने दोनों को फटकार लगा भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button