उत्तराखण्डदेहरादून

स्वच्छ दीपावली अभियान के तहत लगाया स्टॉल, पुराने सामान के बदले बांटे पौधे और मिट्टी के दीये

रुड़की, जन केसरी । स्वच्छ दीपावली अभियान की तैयारियों के तहत नगर निगम की अधिकृत आईईसी टीम ने गुरुवार को भागीरथ कुंज स्थित निशु हेरिटेज में 3आर सेंटर के माध्यम से विशेष स्टॉल लगाया। जिलाधिकारी के आदेश पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य पुराने उपयोगी सामान को दोबारा इस्तेमाल योग्य बनाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

स्टॉल पर स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पुराने कपड़े, खिलौने और पुस्तकें दान कीं। इसके बदले उन्हें पर्यावरण अनुकूल उपहार के रूप में तुलसी और गेंदे के पौधे तथा मिट्टी के दीये वितरित किए गए। नगर निगम की इस पहल के माध्यम से लोगों को रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल (3आर) के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही पुराने सामान को फेंकने के बजाय उसका पुनः उपयोग करने और संसाधनों की बचत करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान सहायक नगर आयुक्त शिवानी सालार, ब्रांड एंबेसडर रीना अग्रवाल, समीक्षा जैन, निशु हेरिटेज की सचिव शिल्पा अग्रवाल, रेरीतन कंसल्टिंग से प्रियंका चिनालिया, प्रिया सैनी, एजाज, अमित कुमार और सौरभ मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी पहल से स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button