क्राइमदेहरादून

घर का ताला तोड़ आठ लाख की ज्वेलरी चोरी, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर ज्वेलरी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी शानू (32) निवासी मुस्लिम बस्ती, शास्त्री नगर खाला को गिरफ्तार कर चोरी की करीब आठ लाख रुपये की शत-प्रतिशत ज्वेलरी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, छह अक्तूबर को अमित कुमार क्षेत्री निवासी बसंत कुंज ने घर से ज्वेलरी चोरी होने की तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि निजी काम से बाहर जाने के दौरान अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मालिक चौक से आगे शास्त्रीनगर खाला पुलिया के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने मकान की रेकी कर चोरी की थी। वह जेवर बेचने के लिए बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। बरामदगी में मंगलसूत्र, अंगूठियां, झुमके और टॉप्स शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button