उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून में राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का भव्य आयोजन, 51 उद्यमी सम्मानित

देहरादून, जन केसरी । राजपुर रोड स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने एमयूवाई ओलम्पिक्स का शुभारंभ करते हुए उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 लाभार्थियों को सम्मानित किया।

मंत्री ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और लोक कल्याणकारी सोच के साथ विकास को नई गति मिली है। उन्होंने ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने पलायन की समस्या पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की कमी थी, लेकिन अब सड़क कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार योजनाओं के विस्तार से हालात तेजी से बदल रहे हैं। आज महिलाएं उद्यमिता से जुड़कर ‘लखपति दीदी’ बन रही हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

महोत्सव में 13 लखपति दीदी, 13 रीप सहायतित उद्यमी, 13 मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के लाभार्थी और स्वयं सहायता समूहों के 12 सदस्यों सहित कुल 51 लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही क्रेडिट क्लिनिक, उद्यम पंजीकरण और ट्रेडमार्क ऑनबोर्डिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में एमयूवाई ओलम्पिक्स के तहत 100 प्रतिभागियों ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए, जिनमें से 18 को पुरस्कृत किया गया। साथ ही एमयूवाई वेबसाइट और त्रैमासिक न्यूजलेटर का शुभारंभ भी किया गया। राज्य के 13 जनपदों के उद्यमियों ने एक्सपो में अपने स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन कर ग्रामीण उद्यमिता की मजबूत तस्वीर पेश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button