उत्तराखण्डशिक्षा

भव्य लाइव कॉन्सर्ट के साथ “AAGASH–2026” का शानदार आगाज़, मेडिकल छात्र झूमे सुरों की शाम में, देखें वीडियो

रुड़की, जन केसरी। आरोग्यम हॉस्पिटल, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव “AAGASH–2026” के अंतर्गत शनिवार शाम को लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का भव्य आयोजन किया गया। आरोग्यम परिसर में आयोजित इस संगीतमय संध्या ने उत्साह, उमंग और ऊर्जा से भरपूर माहौल बना दिया।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार ए.सी. भारद्वाज एवं ममता भारद्वाज ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सुरमयी आवाज़ और शानदार मंचीय प्रस्तुति पर छात्र-छात्राएं देर तक झूमते नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।

इस अवसर पर चेयरमैन संदीप कुमार केड़िया ने कहा कि “AAGASH–2026 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमें प्रसन्नता है कि यह संगीतमय संध्या सभी के लिए यादगार रही। कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, जो उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं।

महाप्रबंधक मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर बताते हुए कहा कि इस आयोजन ने विद्यार्थियों को नई प्रेरणा दी। वहीं नर्सिंग प्रिंसिपल प्रो. नवनीता ख्रिस्ट ने इसे मानसिक विकास और टीम भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया। पैरामेडिकल प्रिंसिपल प्रो. डॉ. राजीव कुमार कौशिक ने कहा कि “AAGASH–2026” जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी ने इस भव्य संगीतमय संध्या को अत्यंत सफल एवं अविस्मरणीय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button