उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर अंकित भंडारी मामले में सीबीआई जांच की मांग की

रुड़की। महानगर जिला कांग्रेस द्वारा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष यास्मीन खान के नेतृत्व में निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मामले में सीबीआई जांच की मांग की।
कैंडल मार्च नगर निगम स्थित अंबेडकर की मूर्ति से शुरू होकर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर समाप्त हुआ। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह सरकार महिलाओं के अपराध के प्रति कतई गंभीर नहीं है और यह बलात्कारियों को बचाने का प्रयास क्यों कर रही है। प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड जैसे राज्य में ऐसी घटनाएं होना राज्य की छवि को खराब कर रहा है और इसकी विस्तृत जांच होकर दोषियों को दंड दिया जाना आवश्यक है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रणय प्रताप ने कहा कि कांग्रेस सीबीआई जांच की मांग हाई कोर्ट के जज की देखरेख में करना चाहती है और इसमें किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा अगर वीआईपी निर्दोष है तो उन्हें सीबीआई जांच से डर किस बात का है। आखिर भाजपा अपने वरिष्ठ नेताओं को बचाने का प्रयास क्यों कर रही है। महिला नेत्री यास्मीन खान ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं अंकित भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर हर हद तक लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा एवं आन के प्रति गंभीर है और यह घटना उत्तराखंड के लिए एक कलंक के समान है। इस अवसर पर पार्षद हाजी फजलुर रहमान, चारु चंद्र, बीना आनंद, राव शेर मोहम्मद, ईश्वर लाल शास्त्री, प्रधान जसवीर सिंह,शमशाद चेयरमैन, समीर खान,मीर हसन, राजवीर रोड, मुनफैत अली,राव परवेज़ खान, रिजवान अहमद, डॉक्टर हरविंदर सिंह, अजय चौधरी, वैभव सैनी, मोहित त्यागी, सुभाष चौधरी,मिंटू, मिंटू कुमार,नंदलाल यादव,रईस खान, सलमान,नीरज सैनी,राहुल सैनी, समीर खान,कलीम खान, राजकुमार सैनी, आदेश सैनी, सेतपाल परमार, राधा रानी, मोनिका सुधा,विभा देवी,गुड्डन, विशाल सहगल,ओवेश अंसारी,सुरेश चंद शर्मा,ओमवीर सिंह मलिक,मदनपाल भड़ाना, भूषण त्यागी, श्रवण गोस्वामी, हेमेंद्र चौधरी,गौरव प्रधान, मोहसिन गॉड,पंकज सोनकर, मेला राम प्रजापति,भूषण त्यागी, विकास त्यागी,मोनू त्यागी,सुधीर चौधरी,अमरदीप, अब्दुल समद, ताहिर अली, गुल्लू खान, एडवोकेट राजा चौधरी, जाकिर हसन, इसरार अहमद, शाहिद, नावेद मलिक, छोटा, घोसी, अजय, राठौर, डॉ परवेज़ अहमद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button