उत्तराखण्डदेहरादून

सीईओ विशाल सारस्वत की वजह से कैंट बोर्ड रुड़की को मिला स्कॉच अवार्ड

रुड़की। कैंट बोर्ड रुड़की को उनके सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए सिल्वर स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए तत्कालीन कैंट बोर्ड सीईओ विशाल सारस्वत व वर्तमान के सीईओ दिग्विजय सिंह ने यह अवार्ड प्राप्त किया। यह पहल ठोस कचरे के प्रबंधन को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए है।

कैंट बोर्ड रुड़की के तत्कालीन सीईओ व वर्तमान में कैंट बोर्ड बेलगाम (कर्नाटक) के सीईओ विशाल सारस्वत ने बताया कि इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में 101वें स्कॉच सम्मिट का आयोजन किया गया। जहां कैंट बोर्ड रुड़की को स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, विदेश राज्य मंत्री एल. मुरूगन की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष स्कॉच समूह समीर कोचर ने पुरस्कार प्रदान किये। विशाल सारस्वत ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान सेना के अधिकारियों एवं कैंट स के विशेष सहयोग से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारा गया। जिसका नतीजा रहा कि यह अवार्ड कैंट बोर्ड रुड़की को मिला। आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैंट बोर्ड के सीईओ दिग्विजय सिंह, कार्यालय अधीक्षक अजय त्यागी भी मौजूद रहे। कैंट बोर्ड रुड़की के नवनियुक्त सीईओ दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि गर्वन्वित महसूस कराता हैं। कहा की भविष्य में और बेहतर काम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button