शिक्षा

राज्यपाल ने कोर कालेज में बांटी डिग्रियां

रुड़की। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में कोर विश्वविद्यालय की अहम भूमिका है। समारोह में छह सौ पंद्रह छात्र छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गई।

कोर विश्वविद्यालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि कोर विश्वविद्यालय राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां से छात्र छात्राएं नए सोच विचार और धारणा के साथ कार्य कर रहे हैं। कहा कि आज ज्यादा खुशी तब हुई जब लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने अवार्ड जीते। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंध समिति, शिक्षक, अभिभावक और उनके दोस्त काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को माता पिता का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने डिग्री धारकों को कहा कि आज राष्ट्र को उनका इंतजार है वह देश को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आज से आपकी सोच और धारणा बदल जाएगी। कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्र में तकनीकी दस्तक दे रही है वह छात्रों के लिए अच्छा अवसर है हम फाइव जी,सिक्स जी की ओर अग्रसर हैं। डिग्री धारकों को इसका लाभ लेना होगा और इस गति में अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि आज आपकी नौकरी तलाशनी नही है बल्कि जॉब बनानी है। कहा कि समझना होगा कि राष्ट्र निर्माण में आपकी भूमिका क्या है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने नए उद्योगों के लिए अच्छा वातावरण है। कहा जीवन में अतिरिक्त सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में ही हो रहा है डाटा संरक्षण में सबसे आगे भारत देश है। विशिष्ट अतिथि मनीष जैन ने कहा कि हमेशा नया सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए। अधिक से अधिक किताबें पढ़ना चाहिए क्योंकि अगर किताबें पढ़ेंगे तो दूसरे के विचारों को समझेंगे। कॉलेज चेयरमैन जेसी जैन ने सभी छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय आज डिग्री लेने वाले लोगो का है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अंकुर मित्तल ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button