उत्तराखण्डराजनीति

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने उत्‍तराखंड में जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

देहरादून। लगभग 10 दिन तक दिल्‍ली में चली मशक्‍कत के बाद शनिवार देर रात्रि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में कुल 53 प्रत्‍याशियों के नाम शामिल हैं। प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अपनी परंपरागत चकराता सीट से मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने पर सस्‍पेंस बरकरार है। क्‍योंकि उनका नाम पहली सूची में शामिल नहीं है।

उत्‍तराखंड कांग्रसे प्रत्‍याशियों की पहली सूची

  • 1 पुरोला से मालचंद
  • 2 यमुनोत्री से दिपक बिजल्वाण
  • 3 गंगोत्री से विजपाल सिंह सजवाण
  • 4 बदरीनाथ से राजेंद्र सिंह भंडारी
  • 5 थराली से डा जीत राम
  • 6 कर्णप्रयाग से मुकेश सिंह नेगी
  • 7 केदारनाथ से मनोज रावत
  • 8 रुद्रप्रयाग से प्रदीप थपलियाल
  • 9 घनसाली से धनीलाल शाह
  • 10 देवप्रयाग से मंत्री प्रसाद नैथानी
  • 11 प्रतापनगर से विक्रम सिंह नेगी
  • 12 धनोल्‍टी से जोत सिंह बिष्‍ट
  • 13 चकराता से प्रीतम सिंह
  • 14 विकसनगर से नव प्रभात
  • 15 सहसपुर से आर्येंद्र शर्मा
  • 16 धर्मपुर से दिनेश अग्रवाल
  • 17 रायपुर से हीरा सिंह बिष्‍ट
  • 18 राजपुर रोड से राज कुमार
  • 19 मसूरी से गोदावरी थापली
  • 20 हरिद्वार से सतपाल ब्रह्मचारी
  • 21 भेल रानीपुर से राजवीर सिंह चौहान
  • 22 भगवानपुर से ममता राकेश
  • 23 पिरानकलियर से मोहम्‍मद फुराकान अहमद
  • 24 मंगलौर से काजी मोहम्‍मद निजामुद्दीन
  • 25 यमकेश्‍वर से शैलेंद्र सिंह रावत
  • 26 पौड़ी से नवल किशोर
  • 27 श्रीनगर से गणेश गोदियाल
  • 28 कोटद्वार से सुरेंद्र सिंह नेगी
  • 29 धारचूला से हरीश सिंह धामी
  • 30 डीडाहाट से प्रदीप सिंह पाल
  • 31 पिथौरागढ़ से मयूख महर
  • 32 गंगोलीहाट से खजान चंद्र गुड्डू
  • 33 कपकोट से ललित मोहन सिंह फरस्वाण
  • 34 बागेश्‍वर से रंजीत दास
  • 35 द्वारहाट से मदन सिंह बिष्‍ट
  • 36 रानीखेत से करण माहरा
  • 37 सोमेश्‍वर से राजेंद्र बड़कोटि
  • 38 अल्‍मोड़ा से मनोज तिवारी
  • 39 जागेश्‍वर से गोविदं सिंह कुंजवाल
  • 40 लोहाघाट से खुशाल सिंह अधिकारी
  • 41 चंपावत से हेमेश खर्कवाल
  • 42 भीमताल से धन सिंह भंडारी
  • 43 नैनीताल से संजीव आर्य
  • 44 हल्‍द्वानी से  सुमित हृदयेश
  • 45 जसपुर से आदेश सिंह चौहान
  • 46 काशीपुर से नरेंद्र चंद्र सिंह
  • 47 बाजपुर से यशपाल आर्य
  • 48 गदरपुर से प्रेमानंद महाजन
  • 49 रुद्रपुर से मीना शर्मा
  • 50 किच्‍छा से तिलकराज बेहड़
  • 51 सितारगंज से नवतेजपाल सिंह
  • 52 नानकमत्‍ता से गोपाल सिंह राणा
  •  53 खटिमा से भुवन चंद्र कापड़ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button