उत्तराखण्डराष्ट्रीय

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज और कल देहरादून में

देहरादून। जन केसरी
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज कुछ देर में देहरादून पहुंचने वाले हैं। वे यहां दो दिन पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिल्ली से वह विशेश विमान से जौलीग्रांट पहुंच रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद इनका काफिला दून के लिए रवाना होगा।
अमित शाह के स्वागत में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर को पूरी तरह भगवा रंग में रंग दिया है। सभी तैयारियां हो चुकी है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शाह की सुरक्षा में सात एएसपी को भी लगाया गया है। करीब दो सौ बुलेट सवार वाहनों के साथ देहरादून के रिस्पना से वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद वे दो दिन तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग जगह बैठक कर यहां के हाल जानेंगे। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि शाह अपने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। अगर किसी को कोई समस्या है तो उसका भी समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button