मनोरंजन

रितिक रोशन ने भी की तारीफ़!

मुंबई। नच बलिए के मंच पर हर कोई अपने बलिए के साथ लटके-झटके लगा रहा है। और सबसे ज़्यादा पसंद आने वाली जोड़ी में से एक हैं तव इंडस्ट्री के लव बर्ड्ज़ दिव्यांका और विवेक दहिया। लोग ना कि सिर्फ़ इनके डान्स से इम्प्रेस है बल्कि इनके बीच की केमिस्ट्री को भी ख़ूब पसंद करते है और अब तो इनकी तारीफ़ों के पुल ख़ुद रितिक रोशन भी बांधने लग गए है।

हाल ही में एक एपिसोड में रितिक यहां गेस्ट बन कर गए थे। यहां जब जज मोहित सूरी ने विवेक से पूछा कि क्या वो दिव्यांका की शोहरत और मशहूरता से जलते नहीं है? इस पर विवेक ने कहा, “नहीं, मैं जलता नहीं बल्कि बहुत गर्व करता हु दिव्यंका पर। मुझे लगता है हम इतने मैच्योर हैं कि हमें इन बातों का फ़र्क़ नहीं पड़ता। जब हम पहली बार मिले थे तब दिव्यांका सक्सेसफ़ुल अभिनेत्री थी।” दिव्यांका ने भी कहा कि वो बहुत ख़ुशबसीब है कि उन्हें ऐसा पार्ट्नर मिला जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए बढ़ावा देता रहता है। दिव्यांका का मानना है कि ऐसा पार्ट्नर हर किसी को नहीं मिलता।

यह बातें सुन कर मिस्टर रोशन भी काफ़ी इम्प्रेस हुए उन्होंने विवेक से कहा कि वो इंसान के रूप में एक केरेक्टर है जो उन्हें ज़िंदगी की कई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। बात तो सही कही है रितिक ने। आपको क्या लगता है? ये कपल हैं ही इतने प्यारे कि कोई तारीफ किये बिना रह ही नहीं पाता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button