उत्तराखण्ड

कोहरे और कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग

पूरे दिन ग्रामीण इलाकों में तथा हाईवे पर छाया रहा कोहरा

रुड़की। कोहरे और ठंड का कहर रुड़की समेत आसपास के इलाकों में जारी है। शुक्रवार को पूरे दिन कोहरे और ठंड की वजह से लोग ठिठुरे रहे। शहरों में लोग अलाव के सहारे चिपके रहे। दिन में ऐसा लग रहा था कि मानो आसमान से बारिश हो रही है। सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने की वजह से भी लगातार ठंड बढ़ रही है। पिछले चार दिनों से लोगों ने अच्छी तरह से सूर्यदेव का दर्शन तक नहीं किया है।
शुक्रवार को सुबह तक शहरों में कोहरा छाया रहा। जबकि आसपास के इलाकों में पूरे दिन धूंध रहा। दस बजे के बाद घरों से काम के लिए निकले लोगों ने महसूस किया कि बारिश हो रही है। हालांकि बारिश नहीं हुई। कोहरे की वजह से ऐसा लग रहा था। ठंड ने पूरे दिन लोगों को परेशान किया। ठंड की वजह से खासकर बुजुर्ग और बच्चे घरों में कैद रहे। बाजारों में भी बहुत ज्यादा चहल पहल नहीं रही। बिना गल्पस पहने दो पहिया वाहन चलाने वालों को ज्यादा दिक्कतें हुई। ठंड की वजह से उनके हाथ कांप रहे थे। कुछ चौराहों पर दिन में अलाव की व्यवस्था थी। जहां वाहन चालकों ने भी अलाव के सहारे बैठे मिले। ज्यादातर लोग ठंड की कपड़ों से पूरी तरह पैक होने के बाद ही बहुत जरूरी काम पड़ने पर घरों से निकले। सबसे ज्यादा दिक्कत हाईवे पर रही। कोहरे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी रही। मौसम साफ नहीं होने की वजह से भी दिक्कतें हो रही हैं। किसानों को भी तमाम तरह की परेशानियां हो रही है।
अधिकतम तापमान में आई गिरावट
बदलते मौसम के कारण तापमान में भी रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार के तुलना में शुक्रवार को दो डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कृषि-मौसम वेधशाला आईआईटी रुड़की से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button