उत्तराखण्डराजनीति

दिल्ली रैली और उत्तराखंड न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति

दिल्ली रैली में रुड़की से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल: राजेंद्र चौधरी

 

रुड़की, जन केसरी । दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली और तीन नवंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रुड़की स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

बैठक महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी की अगुवाई में हुई। इसमें जिला कांग्रेस प्रभारी राव शेर मोहम्मद भी मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

जिला कांग्रेस प्रभारी राव शेर मोहम्मद ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर प्रयास करना होगा। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन के स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वोट बचाने और देश बचाने के उद्देश्य से रुड़की महानगर से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि देशहित में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे।

बैठक की अध्यक्षता मदनपाल सिंह भड़ाना ने की, जबकि संचालन प्रधान यशवीर सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व गृह राज्यमंत्री राम सिंह सैनी, रुड़की के मेयर यशपाल राणा, प्रणय प्रताप, ओमवीर सिंह मलिक, अनिल कुमार पुंडीर, सुनील शर्मा, इरशाद मीर, मुस्तकीम अहमद, शमशाद चेयरमैन, मीर हसन प्रधान, यास्मीन खान, नीरज सैनी, रिजवान अहमद, मनोज सैनी, सुभाष चंद्र शर्मा, संजय गुड्डू, शमशेर अली, वैभव सैनी, जावेद तारिक सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button