बिहार

महाराजा भगीरथ की प्रतिमा हटाने पर भड़के विधायक उमेश कुमार

लक्सर। बस स्टैंड के पास महाराजा भगीरथ की नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए पुरानी मूर्ति हटाने के दौरान गुरुवार सुबह विवाद हो गया। बिना पूजा-पाठ प्रतिमा हटाए जाने की जानकारी मिलने पर खानपुर विधायक उमेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सैनी समाज के जिलाध्यक्ष बाबूराम सैनी के सामने नाराजगी जताते हुए धार्मिक परंपराओं का पालन करने की बात कही।

लक्सर बस स्टैंड के पास महाराजा भगीरथ की नई प्रतिमा स्थापित करने का काम चल रहा है। इसके लिए पुरानी प्रतिमा हटाई जा रही थी। विधायक ने कहा कि महाराजा भगीरथ ने कठोर तपस्या कर मां गंगा को धरती पर लाने का महान कार्य किया था। ऐसे महापुरुष की प्रतिमा हटाने से पहले पंडित को बुलाकर विधि-विधान से पूजा-पाठ कराया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापित कराने के लिए उन्होंने समाज के लोगों के साथ संघर्ष किया था। विधायक की नाराजगी के बाद ठेकेदार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए विधि-विधान से पूजा कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button