उत्तराखण्डक्राइम

हरिद्वार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

हरिद्वार, जन केसरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक रितेश शाह को कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक कुंदन राणा को ज्वालापुर से कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर, निरीक्षक विजय सिंह को बहादराबाद से झबरेड़ा थानाध्यक्ष बनाया गया है। निरीक्षक अमरजीत को मंगलौर से बहादराबाद तथा निरीक्षक भगवान सिंह मेहर को बुग्गावाला से मंगलौर कोतवाली भेजा गया है।

उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक सुखपाल मान को पुलिस लाइन से मंगलौर में SSI, अंकुर शर्मा को भगवानपुर से बुग्गावाला थानाध्यक्ष, मनोज गैरोला को मंगलौर से बहादराबाद SSI बनाया गया है। वहीं अजय शाह व नितिन बिष्ट को विभिन्न थानों से हटाकर पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है।

इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button