उत्तराखण्डक्राइम

भगवानपुर छेत्र में दसवीं कक्षा की छात्रा से चार युवकों ने किया गैंगरेप 

भगवानपुर छेत्र में दसवीं कक्षा की छात्रा से चार युवकों ने किया गैंगरेप

 जन केसरी , संवाददाता। भगवानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शिक्षण संस्थान की दसवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया हैं। परिजनों ने इन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

भगवानपुर थाना अध्यक्ष राजीव रौथान ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र निवासी पीड़ित छात्रा के परिजनों ने एक तहरीर दी। तहरीर के माध्यम से उन्होंने बताया कि छेत्र निवासी एक युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुराचार किया। बाद में युवक के तीन अन्य दोस्तों ने भी आरोपी युवक का साथ दिया। आरोप है कि इन सभी ने भी छात्रा के साथ बाद में दुराचार किया। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने इस मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष राजीव रौथान ने बताया की पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि चार में से एक आरोपी युवक मंगलौर तथा दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जबकि दो आरोपी युवक छात्रा के ही गांव के रहने वाले हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button