मनोरंजन

जवान के आते ही चकनाचूर हुए ‘तारा सिंह’ के अरमान, गदर 2 की इतनी कमाई का टूटा सपना

नई दिल्ली। Gadar 2 Worldwide Box Office Collection: सनी देओल 22 साल के बाद अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर 2’ से ‘तारा सिंह’ बनकर फैंस के बीच लौटे। गदर: एक प्रेम कथा के मुकाबले ‘गदर 2’ को फैंस का दोगुना ज्यादा प्यार मिला। OMG 2 और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों को पीछे छोड़कर ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया। हालांकि, अब ‘जवान’ के सिनेमाघरों में आने के बाद ‘गदर 2’ का कलेक्शन धीरे-धीरे डाउन हो रहा है। ‘गदर 2’ की वर्ल्डवाइड कमाई पर भी अब ‘जवान’ ने धावा बोल दिया है।

65 साल के सनी देओल  इन दिनों अपने करियर के सबसे पीक पर हैं। ‘गदर 2’ धर्मेंद्र के लाडले बेटे के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म के साथ ही ‘तारा सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को पछाड़ा था। हालांकि, 32 दिनों बाद अब फिल्म की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। वर्ल्डवाइड ‘गदर 2’ ने जल्दी ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और उनका अगला टारगेट 700 करोड़ की कमाई करने का था। लेकिन ‘जवान’ ने आते ही इस सपने पर पानी फेर दिया। गदर 2 की सोमवार को वर्ल्डवाइड महज 2 करोड़ के करीब कमाई हुई। दुनियाभर में अब तक ‘गदर 2’ ने टोटल 672 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने ओवरसीज 65.5 करोड़ की टोटल कमाई की है।

‘गदर 2’ वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन- 

वर्ल्डवाइड कलेक्शनवर्ल्डवाइड सिंगल डे कमाईओवरसीजइंडिया नेट कलेक्शन
672 करोड़ रुपए2 करोड़ रुपए65.5 करोड़ रुपए515 करोड़ रुपए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button