उत्तराखण्ड

गांव में विकास के लिए महिलाओं ने दिए प्रस्ताव

रुड़की। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत करौंदी ग्राम पंचायत में महिला सभा का आयोजन किया गया। पंचायत की महिलाओं ने गांव के विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव सभा में रखें। अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रस्ताव को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल किया जाएगा। बैठक में 472 महिलाओं भाग लिया।
गुरुवार को उप प्रधान मिनाक्षी की अध्यक्षता में करौंदी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महिला सभा का आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए गुड गवर्नेस के विषय विशेषज्ञ पंकज नाथ ने कार्यक्रम में बताते हुए कहा कि गांव के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने कहा कि गांव में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। महिलाओं ने बताया कि टूटी सड़कों और पुलिया के कारण आए दिन राहगीर हादसों का शिकार हो रहें है। साथ ही गांव में साफ सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने की जरूरत है। गांवों में बारातघर आदि मूलभूत सुविधा होनी चाहिए। एडीओ पंचायत बनेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से प्रचार किया जा रहा है। उसकी बदौलत ही सभा में अनुमान से अधिक महिलाएं पहुंची है। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को कल्याणकरी योजनाओं के बारें में विस्तार से बताया और कहा कि महिलाओं द्वारा दिए गए प्रस्ताव ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक रखें जाएंगें। बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय संस्था के चेयरमैन धमेंद्र सिंह, बीडीओ सुमन दत्त कुटियाल, वरिष्ठ महिला सदस्य सरोज, ग्राम प्रधान महताब, जुनैद, प्रदीप चौहान, विजय चौहान, संदीप सैनी आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button