क्राइम

पारिवारिक विवाद में महिला फांसी पर लटकी

रुड़की। पारिवारिक विवाद में महिला ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की आत्महत्या के बाद ससुराल और मायके पक्ष भी सिविल अस्पताल की मोर्चरी पहुंचा।
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में 33 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रहती थी। पति फैक्ट्री में काम करता है। महिला के दो बच्चे भी है। काफी समय से दंपति में मनमुटाव को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर बुधवार दोपहर के वक्त विवाहिता ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपड़ोस की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि दंपति में पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। महिला दो दिन पूर्व ही मायके से पति के पास आई थी। फिलहाल प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button