उत्तराखण्ड

कड़ाके के ठंड के बीच पूरे दिन शहर में पड़ा पाला

रुड़की। हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शाम होने से पहले ही लोग घरों में कैद हो जाने को मजबूर हैं। पूरे दिन लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। शहर में पूरे दिन पाला गिरने तथा सुबह और शाम में घने कोहरा के कारण अचानक से पारा और गिर गया है। इस सीजन में पहली बार दिन में कई बार रुड़की समेत आसपास के इलाकों में पाला गिरा। आने वाले तीन दिनों तक ऐसी ही ठंड पड़ने की उम्मीद है।
शुक्रवार सुबह से ही शीतलहर और घने कोहरे ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। शाम तक शहरवासी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की मार झेलते रहे। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। शाम के बाद कोहरे की चादर बिछ गई और गलन भी बढ़ गई। ऐसे मौसम के बीच सुबह के समय सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को उठानी पड़ी। सर्दी के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में भीड़ कम रही। जरूरतमंद लोग ही बाहर निकले। इसका असर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों में हिमपाल होने से मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर का असर दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिन से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है। कृषि-मौसम वेधशाला आईआईटी रुड़की के अनुसार, अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में -7.5°डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट का पूर्वानुमान है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button