क्राइम

महिला ने कैदी को किया जहर वाला किस, हो गई मौत

एजेंसियां,वॉशिंगटन। कोई किसी को किस करके भी मार सकता है। ऐसी घटनाएं हमने फिल्मों में तो देखी होंगी लेकिन हकीकत में शायद पहली बार सुन रहे हैं। अमेरिका के टेनिसी में एक महिला ने कैदी को किस किया और इसके कुछ देर बाद ही कैदी की मौत हो गई। बाद में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि महिला के मुंह में जहर था।

महिला की पहचान रशेल डोलार्ड के रूप में की गई है। जिस कैदी की मौत हुई है उसका नाम जोशुआ ब्राउन था। गार्ड ने उन दोनों को किस करते हुए देखा था। किस करते दौरान ही डोलार्ड ने 14 ग्राम मेथांफेटामिन जहर जोशुआ के मुंह में ट्रांसफर कर दिया और वह उसे निगल गया। यह एक बलून के अंदर था। पेट में जहर की ज्यादा मात्रा होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा  सका। जगर निगलने के बाद जोशुआ को पास के अस्पताल ले जाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जोशुआ 30 साल का था और ड्रग तस्करी के मामले में ही वह 11 साल कैद की सजा भुगत रहा था। उसकी सजा अभी 7 साल बची थी। उसे 2029 में रिहा होना था। डोलार्ड को गिरफ्तार करके हिमैन काउंटी जेल में भेज दिया गया है। डोलार्ड पर पहले से भी कई आरोप हैं।प्रेस रिलीज में कहा गया है कि जेल में किसी को एंट्री देने से पहले ठीक तरह से जांच होती है। उसके वाहन की भी जांच की जाती है लेकिन महिला ने मुंह में जहर छिपा रखा था। इस घटना के बाद सुरक्षा पर भी कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं जिसको चुस्त-दुरुस्त करने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button