क्राइम

2 बीवियों वाला रेपिस्ट HIV पॉजिटिव, एड्स परोसने के लिए 20 से ज्यादा महिलाओं से सेक्स

राजधानी दिल्ली के बदरपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरोपी एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। यही नहीं, आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि इसकी जानकारी होने के बावजूद उसने इलाके की कई महिलाओं से शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। वह सभी को एड्स देना चाहता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी यौन कुंठा का शिकार है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को जांच रिपोर्ट की जानकारी दे दी है। वहीं, पुलिस अब पीड़िता को लेकर भी चिंतित है। पीड़िता की जांच में हालांकि वह निगेटिव आई है लेकिन उसकी दोबारा जांच कराई जाएगी। पुलिस ने 8 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म के आरोप में 30 वर्षीय राहुल के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो की धारा में एफआईआर दर्ज की थी और उसे पलवल से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के रक्त नमूने को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को पुलिस को मिली। रिपोर्ट में डॉक्टर ने बताया कि राहुल को एड्स है। इस खुलासे के बाद पीड़ित बच्ची के भी एचआईवी पॉजिटिव होने की आशंका बढ़ गई है। पुलिस एक बार जांच के बाद एचआईवी को लेकर दोबारा पीड़िता की जांच कराएगी।

बच्ची की अस्पताल से छुट्टी मिली
दुष्कर्म की शिकार बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार को हालत में सुधार होने के बाद बच्ची अस्पताल से घर आ गई। अभी उसके रक्त की जांच की गई है, जिसमें वह एचआईवी निगेटिव है। पुलिस का कहना है कि कुछ समय बाद दोबारा बच्ची के रक्त के नमूने की जांच की जाएगी, ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।

आरोपी ने दांतों से 20 जगह काटा था
बदरपुर में आरोपी ने आठ वर्षीय मासूम से दर्रिंदगी की हदें पार कर दी थी। 30 वर्षीय आरोपी ने बच्ची के पूरे शरीर को दांतों से काट डाला है, जिससे बच्ची के शरीर पर 20 से ज्यादा घाव के निशान बने थे। बदरपुर थाना पुलिस ने बच्ची को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोपी वारदात से दो दिन पहले ही किराए पर रहने के लिए आया था और दुष्कर्म कर फरार हो गया था। बच्ची मां के साथ रहती थी। बच्ची का पिता काफी समय पहले उन्हें छोड़कर चला गया था। बच्ची की मां एक फैक्टरी में काम करती है। सोमवार को वह ड्यूटी पर गई थी, तभी आरोपी ने बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया। फैक्टरी से लौटने पर मां को जानकारी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button