उत्तराखंड सरकार में रुड़की से प्रदीप बत्रा बने मंत्री
जन केसरी, संवाददाता । देहरादून में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

रुड़की विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे प्रदीप बत्रा को संगठन और क्षेत्र में मजबूत पकड़ के लिए जाना जाता है। उनके मंत्री बनने से रुड़की सहित हरिद्वार जनपद में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शपथ ग्रहण के बाद बत्रा ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और मंत्रिमंडल में अनुभवी एवं जनप्रिय नेताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदीप बत्रा अपने अनुभव के बल पर सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेंगे और जनता को लाभ पहुंचाएंगे।




