खेल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पाकिस्तान को 2-1 से हराया

नई दिल्ली। 18वें एशियन गेम्स के हॉकी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना पाकिस्तान के साथ हुआ। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।भारत की तरफ से खेल के तीसरे मिनट में आकाशदीप सिंह ने भारत के लिए पहला गोल किया। इसके बाद 50वें मिनट में भारत ने हरमनप्रीत सिंह ने भारत को लिए दूसरा गोल किया। पाकिस्तान की तरफ से 52वें मिनट में मुहम्मद ने गोल किया।

इस मैच के पहले क्वार्टर के तीसरे मिनट में ही भारत के आकाशदीप सिंह ने टीम के लिए गोल कर स्कोर को 1-0 कर दिया। पाकिस्तान ने इस गोल के बाद रिव्यू लिया लेकिन अंपायर ने भारत को गोल को कायम रखा। इसके बाद भारत कोई गोल नहीं कर सका और पहले क्वार्टर में भारतीय टीम पाकिस्तान पर हावी नजर आई। पहला क्वार्टर खत्म होने तक भारत ने पाकिस्तान पर 1-0 की बढ़त कायम रखी। दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने आक्रामक शुरुआत की। इस दौरान भारतीय डिफेंस पूरी तरह से दबाव में नजर आया। खेल के 22वें मिनट में सरदार सिंह के फाउल पर पाकिस्तान को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय डिफेंस और गोलकीपर ने पाकिस्तान को गोल करने का मौका नहीं दिया। इसके बाद भारत की तरफ से दूसरे क्वार्टर के आखिरी में ललित की तरफ से गोल करने का शानदार प्रयास किया गया लेकिन गोल नहीं हो पाया और दूसरे क्वार्टर यानी खेल के पहले हाफ तक भारत ने पाकिस्तान पर 1-0 की बढ़त कामय रखी।

खेल के तीसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही पाकिस्तान की रणनीति साफ नजर आ रही थी और वो गेंद को ज्यादा से ज्यादा अपने पाले में रखने की कोशिश कर रहे थे। उमर ने इस दौरान राइट फ्लैंक से अटैक करने की कोशिश की लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वरुण कुमार को फ्री हिट मिला लेकिन वो सही दिशा में गोल को धकेलने में असफल रहे। तीसरे क्वार्टर में आकाशदीप ने एसवी सुनील को गोल करने का एक शानदार अवसर प्रदान कराया लेकिन सुनील वहां तक पहुंचने में सफल नहीं रहे और भारत ने एक शानदार मौका गवां दिया। पाकिस्तान की तरफ से तीसरे क्वार्टर के अंत में फिर से जोरदार हमला बोला गया लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के आगे उनकी नहीं चली और खेल खत्म होने तक स्कोर 1-0 ही रहा।

चौथे क्वार्टर के शुरुआत में फिर से पाकिस्तान का आक्रामक खेल देखने को मिला। पाकिस्तान की टीम स्कोर बराबर करने की प्रयास में दिखी इसी बीच 50वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसका फायदा उठाते हुए हरमनप्रीत सिंह ने बिना कोई गलती किए गोल किया और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके ठीक बाद यानी 52वें मिनट में मुहम्मद ने पाकिस्तान के लिए पहला गोल किया और स्कोर को 2-1 तक पहुंचा दिया। एक बार फिर से भारत को 53वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय टीम इस बार गोल करने में सफल नहीं हो पाई। चौथे क्वार्टर के आखिरी में पाकिस्तान ने गोल का मौका बनाया लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी टीम के मंसबे को सफल नहीं होने दिया। चौथा क्वार्टर यानी फुल टाइम का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 2-1 रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button