उत्तराखण्ड

ग्रेड पे मामला: पुलिस के परिजनों ने सीएम आवास कूच किया

देहरादून। जन केसरी
ग्रेड पे 4200 से बढ़ाकर 4600 करने की मांग को लेकर फिर से पुलिस के परिजन सड़क पर उतर गए हैं। रविवार को बड़ी संख्या महिलाएं गांधी पार्क के सामने एकत्रित होकर नारेबाजी की। इसके बाद महिलाओं ने सीएम आवास कूच किया। पुलिस ने सभी को हाथीबड़कला स्थित बैरियर पर रोकते हुए आगे नहीं जाने दिया। जिसके बाद से ये महिलायें सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रही है।
नारेबाजी कर रही महिलाओं का कहना है पुलिस परिवार चुप नहीं रहेगा, 4600 ग्रेड पे लेकर रहेगा। इससे पहले भी महिलाएं ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर कुछ दिन पहले सड़क पर उतरी थी। ऐसे में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। नारेबाजी कर रही महिलाओं ने कहा कि नारी शक्ति का एक ही पुकार हमें हमारा अधिकार दें सरकार। बीच का रास्ता एक स्टार 4200 नहीं चाहिए सिर्फ 4600 ग्रेड पे दें सरकार। बैठकें बैठकें छोड़ दो 4600 पर जोर दो। ये महिलाएं हाथ मे अलग अलग तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button