देश-विदेश

द्रौपदी मुर्मू के लिए जमकर क्रॉस वोटिंग,मुर्मू को बड़ी जीत

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बड़ी जीत हासिल हुई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों से उन्हें जमकर समर्थन मिला है। लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि भाजपा जिन राज्यों में सत्ता में नहीं है, वहां से भी उन्हें बंपर समर्थन हासिल हुआ है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा जैसे राज्य इसकी मिसाल हैं, जहां पक्ष से लेकर विपक्ष तक सभी ने उन्हें मतदान किया है। इसके अलावा देश में 17 सांसदों और 126 विधायकों ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। इसके चलते उनकी जीत उम्मीद से कहीं बड़ी हो गई।

यही नहीं राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल में भाजपा के सांसदों और विधायकों के क्रॉस वोटिंग कर यशवंत सिन्हा को समर्थन दिए जाने की आशंकाएं थीं। लेकिन इसके उलट टीएमसी के ही एक विधायक ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है। इस पर भाजपा ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग इस बात का प्रमाण है कि टीएमसी के विधायक लीडरशिप से खुश नहीं हैं। बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, ‘जैसा कि मैंने कहा था कि भाजपा के सभी 70 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन किया है। इसके अलावा टीएमसी के भी एक विधायक ने भी उन्हें मतदान किया है। यही नहीं 4 टीएमसी विधायकों ने अपना वोट ही इनवैलिड करा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button