क्राइमराष्ट्रीय

सीएम अरविंद केजरीवाल की कार चोरी

नई दिल्ली। जन केसरी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार चोरी हो गई है। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मीयों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।
अरविंद केजरीवाल की पहचान रही उनकी नीले रंग की वैगन-आर कार गुरूवार को सचिवालय के बाहर से चोरी हुई। हालांकि यह कार फिलहाल पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस उपायुक्त संदीप सिंह रणधावा ने बताया िकइस कार को एक महिला कार्यकर्ता वंदना इस्तेमाल करती थी। वह आप पार्टी की मीडिया सेल में है। वंदना ने पुलिस को बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे वह कार को सचिवालय के बाहर खड़ा कर अंदर गई थी। वापस आया तो वहां कार नहीं दिखाई दी। वहीं दूसरी ओर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button