उत्तराखण्ड

अमोघ ने हैस्को ग्राम में पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी के साथ मिलाकार किया पौध रोपण

देहरादून। जन केसरी

दून के अमोघ नारायण मीणा छोटी उम्र में पर्यावरण संरक्षण में सजग प्रहरी की भूमिका निभा रहे हैं।  एक दिन पहले प्रेमनगर के हैस्को ग्राम पहुंच अमोघ ने प्रसिद्ध पर्यावरणविद पदमश्री एवं पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी के साथ पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। इस दौरान अमोघ ने डॉ जोशी की मौजूदगी में परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कहा कि डॉ जोशी की पर्यावरण संरक्षण मुहिम को भी वह आगे बढ़ाएंगे।

अगर आपमें हिम्मत, लगन और दृढशक्ति है तो कोई भी काम आसान हो जाता है। फिर चाहे कितना भी कठिन काम हो। ऐसा ही कुछ काम का जिम्मा संभाल रखा है 12वीं के छात्र अमोघ नारायण मीणा ने। छोटी उम्र में ही अमोघ पर्यावरण संरक्षण, वन एवं वन्य जीवों की रक्षा को चिंतित हैं। अपने सहपाठियों के अलावा मोहल्ले के लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर अमोघ जागरूक कर रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के बाद से अमोघ लगातार पर्यावरण को लेकर पौध रोपण और जन जागरूकता में जुटे हैं। आज अमोघ ने शुक्लापुर स्थित पर्यावरणविद पद्मभूषण डॉ अनिल पी जोशी के हैस्को ग्राम गए। जहां अमोघ ने डॉ जोशी के साथ पर्यावरण संरक्षण पर लंबी चर्चा की। इस दौरान डॉ जोशी ने अमोघ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपनी संस्था की और प्रशस्ति पत्र के साथ शुभकामनाएं दी। इस दौरान अमोघ ने शुक्लापुर में पद्मभूषण डॉ अनिल पी जोशी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण में किए गए कार्यों को भी नजदीकी से देखा। जोशी ने अमोघ द्वारा कि जाए रहे हैं कामों को सराहते हुए समानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button