बिहार

कभी न हैक होने वाला ब्लॉकचेन बेस्ड स्मार्टफोन Finney जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

स्वीस कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी सिरीन लैब्स ड्यूल स्क्रीन वाला ब्लॉकचेन स्मार्टफोन जल्द लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन का नाम Finney रखा गया है। इस स्मार्टफोन को फॉक्सकॉन के सहयोग से बनाया जाएगा। इससे पहले एचटीसी ने भी ब्लॉकचेन बेस्ड स्मार्टफोन एक्सो़डस लॉन्च करने की घोषणा की थी।

क्या है ब्लॉकचेन तकनीक ?

इस समय ब्लॉकचेन तकनीक धीरे-धीरे दुनिया में जोर पकड़ रही है। इस तकनीक का इस्तेमाल हीरा व्यापारी कारोबार करने के लिए करते हैं। माना जा रहा है कि यह तकनीक लेन-देन के लिए काफी सुरक्षित होती है। इस तकनीक का इस्तेमाल बिटक्वॉइन जैसे क्रिप्टोकरेंसी या आभासी मुद्रा के लेन-देन में भी किया जाता है। मोबाइल तकनीकी को और सुरक्षित बनाने के लिए स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां ब्लॉकचेन तकनीक का इस्तेमाल करने की तैयारी में हैं।

नवंबर में हो सकता है लॉन्च

ब्लॉकचने बेस्ड स्मार्टफोन Finney को इसी साल नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स की बात करें तो यह सिरीन ओस बेस्ड एंड्रॉयड ओरियो के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो इसे 999 अमेरिकी डॉलर यानी की करीब 67,000 रुपये की कीमत में उतारा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button