राष्ट्रीय

कौन बनेगा राष्ट्रपति? मतों की गिनती आज, द्रौपदी मुर्मू रेस में आगे

नई दिल्ली। देश को गुरुवार को यानी आज पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है। गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे यहां संसद भवन में मतगणना शुरू होगी। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।

द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा? पूरे देश को इस सवाल का जवाब गुरुवार को मिल जाएगा। सोमवार को हुई वोटिंग के बाद आज राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने हैं। कहा जा रहा है कि इस दौड़ में मुर्मू आगे चल रही हैं। अगर वह चुनी जाती हैं, तो देश में यह पहला मौका होगा जब आदिवासी महिला सर्वोच्च पद संभालेंगी। वहीं, राष्ट्रपति बनने वाली वह दूसरी महिला भी हो सकती हैं। बात इतिहास की निकली है, तो कुछ चुनाव ऐसे भी हुए जिनकी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं आज भी हैं।  राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार (18 जुलाई) को संसद भवन और राज्य विधानसभाओं के 30 केंद्रों सहित 31 स्थानों पर मतदान हुआ था। मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के यशवंत सिन्हा के बीच है। एनडीए कैंडिडेट के पास स्पष्ट बढ़त है। चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुल 4,796 मतदाताओं में से 99 प्रतिशत से अधिक ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया, जबकि 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 100 प्रतिशत मतदान हुआ।

संसद भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती यहां संसद भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी। शाम तक इसके खत्म होने की संभावना है। सभी राज्यों के मतपेटियां संसद भवन पहुंचने के साथ, मतदान अधिकारी संसद के स्ट्रांग रूम कमरा संख्या 63 में मतगणना के लिए तैयार हैं, जहां चौबीसों घंटे पेटियों की रखवाली की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button