उत्तराखण्डदेहरादून

कैंट बोर्ड रुड़की के सीईओ विशाल सारस्वत ने यह क्या कर दिया

पब्लिक का दावा दो साल में विवाद नहीं सिर्फ किया विकास

रुड़की, जन केसरी। कैंट बोर्ड रुड़की के सीईओ विशाल सारस्वत ने गजब ही कर दिया। जो काम आजतक पूर्व में रहे कई सारे सीईओ ने नहीं किया वह सारे काम साहब ने महज दो सालों में कर दिखाया। वह भी बिना किसी विवाद में रहते हुए। हालांकि अब सीईओ विशाल सारस्वत का यहां से बेलगाम कर्नाटक ट्रांसफर हो गया है। कुछ दिनों में वह बेलगाम कैंट बोर्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे। लेकिन इनके द्वारा रुड़की कैंट क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को शायद जनता कभी भुला नहीं पाएगी।
कैंट बोर्ड रुड़की कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विशाल सारस्वत ने 17 जनवरी 2023 में सीईओ का पदभार संभाला था। युवा और ऊर्जावान होने के नाते सीईओ विशाल ने पारी की शुरुआत करने के साथ ही टीम वर्क के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों में जुट गए। जिसका नतीजा यह रहा कि क्षेत्र में चौहमुखी विकास हुआ। कैंट क्षेत्रवासियों ने जो काम कभी सपने में भी नहीं देखा था उसे साहब ने अपने कार्यकाल में पूरा करते हुए एक मिशाल पेश किया है। हालांकि 29 अगस्त 2025 में सीईओ विशाल सारस्वत का ट्रांसफर बेलगाम हो गया है। अब इनकी जगह दिग्विजय सिंह कैंट बोर्ड रुड़की का जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। जिनका पुणे से यहां ट्रांसफर हुआ है। सीईओ विशाल सारस्वत के ट्रांसफर से क्षेत्रवासी काफी दुखित हैं। क्योंकि साहब ने अपने कार्यकाल में किसी को परेशान नहीं किया। नियमानुसार जिसका काम हो सकता था उसी किया या कराया। यही वजह है कि आज कैंट क्षेत्रवासी साहब के ट्रांसफर से दुखित हैं। नए सीईओ को जन केसरी न्यूज पोर्टल की ओर से बधाई। उम्मीद है कि वह क्षेत्रवासियों की उम्मीद एवं विश्वास पर खरे उतरेंगे।

विशााल सारस्वत की कुछ प्रमुख उपलब्धियां
– इनडोर बैटमिंटन कोर्ट बनवाया। जिसमें कई प्रकार की खेल सुविधा उपलब्ध है।
– सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगवाया।
– स्कूल की बिल्डिंग का रिपेयर और निर्माण कराया।
– कैंट बोर्ड कार्यालय में आधुनिक जिम एवं गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार कराया।
– क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन डलवाया।
– कर्मचारियों का प्रमोशन किया।
– स्टॉफ क्वार्टर का निर्माण कराया।
– सैपर बाजार को कैंट बोर्ड के अधीन लेते हुए राजस्व बढ़ाने का काम किया।
– अस्थाई तौर पर करीब 40 कर्मचारियों की भर्ती की।
– पानी टंकी निर्माण की स्वीकृति दिलाई।
– सड़क, हाई मास्क समेत अन्य जनहित का कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button