क्राइमदेहरादून

कैंट थाने से फरार हुआ अभियुक्त, पुलिस के हाथ पांव फूले

देहरादून। जन केसरी
देहरादून के कैंट थाने से आज सुबह एक अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। अभियुक्त के फरार होने के साथ ही पुलिस के हांथ पांव फूल गए। थाने की समस्त पुलिस कोई पैदल तो कोई ई रिक्शा में बैठकर तो कोई बाइक व कार लेकर अभियुक्त को पकड़ने के लिए दौड़ निकले। पुलिस की चहलकर्मी देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कोई समझ नहीं पा रहा था कि आखिरी पुलिसवाले कर क्या रहे हैं। कुछ देर बाद लोगों को पता चला कि थाने से एक अभियुक्त आज सुबह दस बजे के करीब फरार हो गया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को हाथीबड़कला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि ड्यूटी में तैनात चीता पुलिस ने एक अभियुक्त अभिसंधु उर्फ़ टिंगरी निवासी बाल्मीकि बस्ती  विजय कॉलोनी को बल्लूपुर के पास से गिरफ्तार किया। आरोप है कि ये अभियुक्त ठेके से शराब की चोरी कर रहा था जिसे पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। अभियुक्त को पुरी रात पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। आज सुबह दस बजे के करीब अभियुक्त शौचालय जाने के बहाने बैरिकेट से निकला और फरार हो गया। दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने फिर से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। बावजूद पुलिस लापरवाही कर रही है। पुलिस की किस्मत अच्छी थी कि वे पकड़ा गया वरना फजीहत हो जाती। कैंट थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त फरार नहीं हुआ था ये गलत अफवाह फैलाई जा रही है। अभियुक्त चरसी है अपना पता ठीक नहीं बता रहा था इसलिए पुलिस उसके बताये पता की तलाश करने गई थी। अभियुक्त के  कब्जे   से  एक

पेटी देशी जफ़रान और दो बियर की पेटी बरामद की गयी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button