उत्तर प्रदेश

लव, सेक्स और धोखा में मारा गया सिपाही

कानपुर में बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही देशदीपक की हत्या उसकी गर्लफ्रेंड ने भाई संग मिलकर की थी। पुलिस ने कत्ल के 24 घंटे के अंदर दोनों को बिहार के सीवान से गिरफ्तार कर लिया है। दो और लोगों की तलाश की जा रही है। जिस चापड़ से सिपाही का गला काटा गया, वह अभी नहीं मिला है। शनिवार को पुलिस औपचारिक खुलासा करेगी।

बिल्हौर थाने में 2019 से तैनात सिपाही देश दीपक थाने से कुछ दूर  किराए पर कमरा लेकर रहता था। बुधवार को कमरे में ही गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। पुलिस की छह टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया था। सीडीआर और सर्विलांस से पता चला कि सीवान की एक युवती से सिपाही देशदीपक की काफी बात हुई थी।

कत्ल की रात उसकी लोकेशन बिल्हौर पाई गई।  सर्विलांस और स्वाट की संयुक्त टीम को गुरुवार को ही सीवान, बिहार के लिए रवाना कर दिया गया था। वहां पुलिस ने लालसा उर्फ लाली और अभिषेक सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ के आधार पर दो और लोगों की तलाश की जा रही है।

कई बार बिल्हौर आई थी लालसा
पुलिस के मुताबिक फेसबुक पर देश दीपक और लालसा की दोस्ती हुई थी। उसके बाद से लालसा कई बार बिल्हौर आई थी। यहां वह देशदीपक के पास ही ठहरती थी। लालसा दोस्ती के बाद शादी तक की बात पर पहुंच चुकी थी।

देश दीपक उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाता था। देश दीपक ने कहीं और शादी कर ली। यही बात लालसा को अखर गई थी। वह बदला लेना चाहती थी। इसके लिए वह एक बार उसकी शादी के बाद भी बिल्हौर आई थी, मगर तब देश दीपक छुट्टी पर था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button